बांग्ला भाषियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की दी बधाई
पोटका : खैरपाल स्थित बांग्ला क्लब द्वारा अपनी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और भाषा को संरक्षित रखने के उद्देश्य से वर्षों से बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सेवा कार्य किया जाता रहा है। इसी परंपरा को निभाते हुए बुधवार को क्लब परिसर में आने-जाने वाले राहगीरों, यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब के मृणाल कांति पाल, भवेश पाल, शरद चंद्र दास एवं ग्राम प्रधान अरविंद पाल सहित अन्य सदस्यों ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मृणाल कांति पाल और ग्राम प्रधान अरविंद पाल ने कहा कि बांग्ला भाषा, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया। साथ ही पूरे गांव में बांग्ला नववर्ष को उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम में पिंटू पाल, शंकर दास, बिट्टू पाल, बृजेश दास, बुधनी दास, शिव शंकर दास, संजय साहू, दीनबंधु पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोइला वैशाख पर तारा पब्लिक स्कूल में नये भवन का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































