Potka : गर्मी के दस्तक के साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबला में गहराया पेयजल संकट, जलस्तर घटने से स्कूल के दोनों चापानल हुए खराब

स्कूली बच्चे प्यास बुझाने के लिए 300 मीटर दूर जाकर पानी लाने को विवश

जादूगोड़ा : गर्मी  के दस्तक के साथ ही मुसावनी प्रखंड अंतर्गत  माटीगोंडा पंचायत के कुलामारा गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबला में पेयजल संकट गहरा गया है। स्कूल के बच्चे गांव में स्थित सोलर जलमीनार से पानी पीते हैं, वह भी कुछ देर चलने के बाद सुख जाता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश झा ने बताया कि  उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबला में दो चापानल हैं, लेकिन दोनों खराब हैं। ऐसे में स्कूली बच्चे पढ़ाई छोड़ कर स्कूल से 300 मीटर दूर जाकर अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।

वहीं बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए भी महिलाएं दूर से पानी लाती हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि हर साल स्कूल के चापानल का जलस्तर नीचे चला जाता है। जलस्तर घटने से स्कूल के दोनों चापानल से पानी निकलना बंद हो जाता है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में स्कूली बच्चों को प्यास बुझाने के लिए कड़ी धूप में 300 मीटर दूर जाना मजबूरी है। बहरहाल देखना यह है कि शिक्षा विभाग कब जागता है व घने जंगलों के बीच बसा जोबला गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय के स्कूलों बच्चों को पेयजल संकट से   उन्हें कब राहत मिलती है या आगे भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर : भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे-डंका की धून पर थिरकते रहे शहरवासी

रथ पर सजी भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी बनी मुख्य आकर्षण, युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी जमशेदपुर : भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को ब्राह्मण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time