Muri : कस्तूरबा विद्यालय जोड़ेया की खुशबू 95.40 प्रतिशत अंक लाकर बनी टॉपर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने किया सम्मानित

मुरी : झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा फल चोकाहातु की बेटी व कस्तूरबा विद्यालय जाड़ेया के प्रतिभाशाली छात्रा खुशबू कुमारी मुण्डा 95.40 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के साथ-साथ सोनाहातु प्रखंड टॉपर बनी। इसकी जानकारी जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को होने के बाद उन्होंने छात्रा के घर जाकर उसे बधाई दी तथा भारतीय संविधान की प्रति भेंट की।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि खुशबू कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से गरीबी और विपत्तियों को पराजित कर इस मुकाम पर पहुंची है। खुशबू मुंडा बचपन में ही अपने पिताजी हरेन मुंडा के निधन का दर्द झेला, मां गुरुवारी मुंडा रेजा मजदूरी करके खुशबू के सपनों को पंख दी है। खुशबू ने न सिर्फ अपने परिवार का मान बढ़ाया बल्कि पूरे झारखंड के लाखों संघर्षरत बच्चों को नई उम्मीद दी है।

मौके पर खुशबू कुमारी मुंडा ने कहा कि उसकी सफलता का श्रेय मां और विद्यालय के शिक्षक को जाता है। वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

प्रतिभा सम्मान समारोह में होगा सम्मान

साथ ही देवेन्द्र नाथ ने यह भी घोषणा किया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह – 2026 “ का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

   इसे भी पढ़ें : Muri  : पश्चिम बंगाल के जयपुर और बाघमुण्डी में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में टाइगर जयराम महतो ने किया प्रचार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time