Bahragora : हाथियों के आतंक से मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर रात का सफर हुआ जोखिम भरा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी काजू जंगल इन दिनों एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का ठिकाना बना हुआ है, जिससे मानुषमुड़िया सहित आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत व्याप्त है। दाना-पानी की तलाश में हाथियों का यह दल अंधेरा होते ही मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर डेरा डाल देता है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाले राहगीरों की जान सांसत में है। हाथियों के इस झुंड से जान-माल और फसलों को होने वाले नुकसान की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, वन विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है, लेकिन हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और वन्यजीवों को किसी भी तरह से न छेड़ने की कड़ी चेतावनी दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का ठोस और स्थायी समाधान निकालने की गुहार लगाई है ताकि क्षेत्र को हाथियों के इस आतंक से मुक्ति मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बढ़ती गर्मी को लेकर बहरागोड़ा सीएचसी में लगाया गया ओआरएस कॉर्नर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : कोल्हान विवि के निर्णयों का स्वागत, पर शिक्षकों की कमी पर पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने दी तालाबंदी की चेतावनी

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने 4 साल बाद आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में विवि के कायाकल्प, वाई-फाई कैंपस और 13…

Spread the love

Jadugora : पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time