जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही उनके योगदान नको याद किया गया. इस मौके उनके पुत्र बाबू माझी ने पोटका विधान सभा क्षेत्र में उनके शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला व युवाओं को उनके आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया. अंत में उन्होंने कहा उनके त्याग और बलिदान से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से परगना- सुशील हाँसदा, मधु सोरेन, शंकर हेम्ब्रम, रवि कुरली, प्रताप पिंगुआ, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्यय, संजीव मुर्मू, इन्द्रो हाँसदा, सुकरा हो, बाबू माझी और काफी संख्या में अन्य गणमान्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : हाथियों के आतंक से मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर रात का सफर हुआ जोखिम भरा
There is no ads to display, Please add some


















































