Gua : डीएवी की छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने फिल्म इंडस्ट्री एवं मॉडलिंग में पाई सफलता 

गुवा : सेल गुवा में सेवारत सेल कर्मी सुशील दास सह गृहणी अनीता देवी की बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुपुत्री छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने माँडलिंग एवं एक्टिंग में सफलता प्राप्त कर अपनी पहचान बनाई है । डीएवी गुवा की पूर्व मेधावी एवं उत्कृष्ट बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी की फिल्म इंडस्ट्री एवं मॉडलिंग में सफलता ने उसकी पहचान गुवा में बना दी है। पूर्व में विभिन्न कार्यक्रमों के नृत्य में बेहतर नृत्यांगना के रूप में अनेकों प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुकी है। छात्रा अलिया खन्ना की सफलता पर स्कूल के दर्जनों बच्चों एवं अभिभावकों ने छात्रा अलिया खन्ना को बधाई दे उसकी सफलता पर हर्ष जताया है ।बताया जाता है डीएवी गुवा की उक्त छात्रा अलिया खन्ना अध्ययन कार्यकाल में संगीत गायन में सदैव बेहतर व सराहनीय प्रदर्शन करते रही थी।विद्यालय स्तर के साथ-साथ सेल के कार्यक्रमों में भी उसने दर्जनों पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र में पहचान बना चुकी है।छात्रा अलिया खन्ना के अनुसार नृत्यांगना का अर्थ है नृत्य कला में निपुण स्त्री, जो भारतीय संस्कृति में शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों को प्रदर्शित करती हैं। देखा जाए तो देश के प्रसिद्ध नृत्यांगनाओं ने अपनी कला से विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया है। कलाकार भारतीय विरासत और संस्कृति का भावपूर्ण चित्रण करती हैं। आलिया खान उर्फ अंजली की भी इच्छा है कि नृत्य के माध्यम से भारत देश का नाम रौशन कर अपनी पहचान बनाए।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू में नशे में बाइक चला रहे युवक ने किशोरी को मारी टक्कर, दोनों घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time