Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में हर्ष व्याप्त, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई

पोटका : पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पोटका लौटने पर मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी भूमिज का पोटका चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखों की आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। देवी कुमारी भूमिज ने उपस्थित लोगों को बंगाल का रसगुल्ला और झाड़ग्राम का विशेष झालमुड़ी खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि उन्हें पश्चिम बंगाल के बलरामपुर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी बनाकर भेजा गया था, जहां भाजपा प्रत्याशी जलधर महतो ने 35 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यह जीत वर्षों के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की मजबूत रणनीति ने इस सफलता को संभव बनाया।
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time