बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के केसरदा एवं कालापाथर के बीच जामबनी नाला पर ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए बुधवार को दोपहर विधायक समीर कुमार मोहंती ने अनाबद्ध निधि से स्वीकृत पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हीं के हाथों नारियल फोड़वाकर कार्य का शुभारंभ कराया, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।साथ ही ₹71,36,434 की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मां शेरावाली इंफ्रा कॉम प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। वहीं इस पुलिया के निर्माण होने से आने वाले समय में इलाके की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस गरिमामयी अवसर पर असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, मुन्ना होता, रासबिहारी साव, सुमित माईती, यदुपति राणा और निगम उपाध्याय समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : कोल्हान विवि के निर्णयों का स्वागत, पर शिक्षकों की कमी पर पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने दी तालाबंदी की चेतावनी



















































