पोटका : रसूनचोपा गांव निवासी मातृहीन छात्र बिशु सोरेन का नामांकन पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में सातवीं कक्षा में कराया गया। बताया जाता है कि बिशु सोरेन की माता का निधन वर्ष 2023 में हो गया था। इसके बाद पिता पृथ्वी सोरेन के सामने बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई एवं सुरक्षा की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। जमशेदपुर में ठेकेदारी कार्य करने के कारण बच्चों की देखभाल सही ढंग से कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
इसी परेशानी को लेकर पृथ्वी सोरेन ने पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल से मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री मंडल ने पहल की, जिसके बाद बिशु सोरेन का नामांकन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में संभव हो सका। नामांकन होने के बाद पृथ्वी सोरेन ने फोन कर करुणामय मंडल को इसकी जानकारी देते हुए आभार प्रकट किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद














































