बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2, विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं, हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि आदित्यराज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। वह इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। आदित्य राज अभी मात्र 8 साल का है।

आदित्यराज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर के द क्रूज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए। आदित्य राज इसमें दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने मॉडलिंग में हिस्सा लिया था।
आदित्यराज के नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गेम टीचर रहे हैं। आदित्यराज की नानी रीतू श्रीवास्तव होम मेकर रही हैं। दोनों अपने नाती की सफलता से गदगद हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time