Bahragora : काल का ग्रास बने चंद्रपुर के दो कमाऊ लाल: NH-33 पर भीषण हादसा, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र की भूतिया पंचायत का चंद्रपुर गांव आज गहरे शोक में डूबा हुआ है। घाटशिला से कच्चा आम लादकर बिहार की ओर जा रही एक पिकअप वैन (JH05DU-0147) को हजारीबाग के चरही ओवरब्रिज (NH-33) के पास रात करीब 2:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे चंद्रपुर निवासी चालक सोना राम सोरेन (30) की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सहचालक रविंद्र नाथ मांडी (22) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 11 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चरही पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाए जाते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। यह त्रासदी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि दोनों मृतक अपने-अपने घरों के इकलौते सहारा थे, जो मेहनत-मजदूरी और ड्राइवरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता का पेट पाल रहे थे। इस हादसे ने सोना राम के 2 वर्षीय मासूम बेटे और रविंद्र नाथ की महज 6 महीने की दुधमुँही बेटी के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया छीन लिया है। बूढ़े मां-बाप और अनाथ हुए बच्चों के भविष्य पर अब अंधकार छा गया है, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से इस बेसहारा परिवार को अविलंब आर्थिक सहायता और सहारा देने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें :Bahragora : लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम के निर्माण की शुरुआत, विधायक ने दी सौगात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time