Gua : एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव में दिखा उत्साह, निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी हैं मैदान में

गुवा : मेघाहातुबुरु स्थित एनएमडीसी कर्मचारी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक भवन में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और पूरे परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला।

चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई थी। टीम में टिप्पण मंडल, दिनेश मिस्त्री, अजय महतो, अभिजीत गोप एवं प्रशांत एक्का शामिल रहे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रही। इस चुनाव में कुल 113 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। प्रकाश हेंब्रम को स्कूटर, बीरबल गुड़िया को छाता, राज कुमार प्रसाद को बैग, सुशील कुमार मिश्रा को टेबल फैन तथा संदीप तीयू को हाथ घड़ी चुनाव चिन्ह मिला है। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे।

हालांकि प्रशासनिक सतर्कता के कारण पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी तथा विजेता उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढें : Gua : दुबिल माइंस में स्थानीय को रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम सभा, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time