मुरी : बिसिरिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की शुरूआत झारखंड मोड़ से शुरु हुई, जो प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची. इस दौरान ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. तत्पश्चात एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. ज्ञात हो कि सड़क जर्जर होने के कारण बिसिरिया गांव के एक आदमी की गिरने से मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर भी गांव वालें काफी नाराज हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के दिनों में सड़क कीचड़युक्त हो जाती है, जिसपर लोगों का चलना कठिनाईभरा हो जाता है. यह समस्या काफी वर्षो से है.
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































