गुवा : ट्रक-हाइवा ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सारंडा इन होटल में अध्यक्ष महेंद्र बानरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चिड़िया स्थित धुबिल माइंस से मनोहरपुर साइडिंग तक खनिज परिवहन (ट्रांसपोर्टिंग ) कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वाहन मालिकों ने धुबिल माइंस के नए परिवहन ठेकेदार एन.के. मिनरल्स के कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि ठेकेदार वाहन मालिकों के बीच एकजुटता को कमजोर करने तथा आपसी मतभेद उत्पन्न करने की नीति अपना रहा है। उनका कहना है कि कुछ स्थानीय ट्रक एवं हाइवा मालिकों को अलग कर ठेकेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। वाहन मालिकों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार से दूरभाष पर संपर्क करने के दौरान उसका व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा, जिससे वाहन मालिकों में असंतोष और बढ़ गया है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने ठेकेदार के रवैये पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यदि ठेकेदार अथवा उसके प्रतिनिधियों के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और सभी वाहन मालिकों के साथ समानता एवं सम्मान का व्यवहार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया कि मामले से संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जाएगा,
ताकि वाहन मालिकों की समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में कुमार सौरव, संदीप सिंह, विवेक बघेल, आशिष राय, मुद्रिका राय, राजेश यादव, विष्णु कुमार, अमरनाथ बांड्रा, सूरज पांडे, आशिष पांडे, मोहम्मद दानिश समेत बड़ी संख्या में वाहन मालिक उपस्थित थे
इसे भी पढ़ें : Gua : भीषण गर्मी में सेलकर्मियों को राहत, खदान क्षेत्र में नींबू पानी, ओआरएस और सत्तू का वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































