Gua : युवाओं से सामाजिक कार्यों में जुड़ने की अपील, दूबिल गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुवा : युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में छोटानागरा पंचायत के दूबिल गांव में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में मनाए जाने वाले मगे पर्व, बा पर्व, हेरोः पर्व तथा जोमनामा पर्व जैसे पारंपरिक त्योहारों के साथ-साथ जन्म, विवाह एवं मृत्यु संस्कारों में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं को इन परंपराओं के संरक्षण एवं सही अनुपालन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और विकास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महासभा के नेतृत्व में नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन, सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी तथा मिलन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे संगठन डायन प्रथा, अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इन सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में धनसिंह चाम्पिया, मथुरा पुरती, मंगल चाम्पिया, कृष्णा तोपनो, माटु किम्बो, गुरा हेम्ब्रम, पीटर चाम्पिया, दर्शन चाम्पिया, गुरा मुर्मू, दुखिया आईन्द, विश्वजीत बिरूवा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : अंतरराष्ट्रीय माहवारी अभियान: “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” के तहत जागरूकता रैली आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jadugora : चंदनपुर में चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में पोटका बीडीओ ने खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, डीसी से शिकायत

पोटका प्रखंड के के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से जाहेर थान की होनी है घेराबंदी जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम…

Spread the love

Jamshedpur : विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटी बैंक व जीवन ज्योति ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर : रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मानगो स्थित डिमना रोड के भीमराव अंबेडकर पार्क में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time