मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अन्तर्गत हाकेदाग पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। स्वास्थ्य उपकेन्द्र काी लागत लगभग 55 लाख बताया गया, जिसका निर्माण तीन महीने के अन्दर पुरा करने का लक्ष्य है। बिधायक अमित महतो ने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर योजनाओं का चयन किया जाएगा तथा उसे पुरा किया जाएगा ताकि इसका लाभ सभी को मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का प्रयास है कि दबे कुचले, शोषित लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो। इसके लिए उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के अलावा कई जन हितकारी योजनाओं को लागू किया। शिलान्यास समारोह में स्थानी लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Muri : प्रखंड कार्यालय में देवेंद्र नाथ महतो की पहल पर जन समस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, उमड़ी फरियादियों की भीड़
There is no ads to display, Please add some


















































