Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार हण्डी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान के सामने में फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक एवं समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें आम, अमरूद, नींबू, संतरा और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 400 पेड़-पौधे आम लोगों के बीच बांटे गए। इस अवसर पर पप्पू सरदार ने बताया कि उन्होंने इस अभियान को “एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार, 4 जून को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की नई हंगामेदार क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने लोगों से अपनी मां और बहनों के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। पप्पू सरदार ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की जानकारी एक दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पौधे लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की इस पहल की सराहना की और अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढें : Jamshedpur : डीएसपी संजीव कुमार व सतीश सिंहा का हुआ अभिनंदन

Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time