बहरागोड़ा : आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम बहरागोड़ा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में बहरागोड़ा व बरसोल थाना क्षेत्र की एक संयुक्त शांति समिति बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्व को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, विशेषकर चरमराई यातायात व्यवस्था और बिजली संकट के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकालने का भरोसा दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू समेत असित मिश्रा, चंडी चरण साव, आदित्य प्रधान, सुमन कल्याण मंडल, तरुण मिश्रा, सपन महतो, तपन ओझा, मिठू साव, मिंटू पाल, मुखिया पानसोरी हांसदा, राम मुर्मू, राज कुमार कर, शंकर हालदार, मो. इकबाल, परवेज आलम, तापस महापात्र, अरुण बारिक, संतोष गुप्ता और मनसा सीट सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : गलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को बहरागोड़ा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पैतृक गाँव में गूँजा अमर रहे का नारा
There is no ads to display, Please add some


















































