गुवा : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड की ओर से प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज का उत्पादन शुरू करने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत स्थान गौड़डिघिया मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसआयोजन में मुख्य वक्ता के रूप मे कार्यक्रम की प्रभारी डाॅ.रानी ठाकुर, रवि दास प्रखंड महामंत्री, जिला मंत्री रूपा दास और भारी संख्यां में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ.रानी ठाकुर को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा की सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ डॉ.रानी ठाकुर ने प्राकृतिक कृषि, मोटे अनाज एवं ट्राईकोडर्मा उपयोगिता के विषय में किसानों को जागरूक किया। इस कार्यशाला में उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक खेती के लिए कृषि अनुसंधान और तकनीक को समझा। साथ ही मोटे अनाज के महत्व और उसकी खेती की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत मे मंदिर के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत फलदार पेड़ अमरूद का पौधा लगाया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रवि दास ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रूपा सिंह ने दिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों में आक्रोश
There is no ads to display, Please add some



















































