Jamshedpur : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 28 से

एग्रिको ग्राउंड में सुबह 9 बजे से बालक, बालिका का होगा चयन

जमशेदपुर : झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी जुलाई-अगस्त 2026 में 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह चैंपियनशिप जूनियर बालक, सब जूनियर बालक/बालिका एवं सीनियर बालक/बालिका वर्ग में आयोजित होगी। उक्त चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले की टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन 28 जून को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैजदान में किया गया है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे उस दिन सुबह 9 बजे सभी दस्तावेज के साथ पहुंचे।

उक्त निर्णय शुक्रवार को साकची, आम बागान स्थित जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित आवश्यक बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा लिया गया। जिला सचिव विक्टर विजय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खो-खो क्लबों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने खिलाड़ियों को इस चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु भेजें।

बैठक में जिला सचिव विक्टर विजय, जिला संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डब्ल्यू. रहमान, सहायक सचिव एम. अरशद, राजकुमार सिंह, नरेश कुमार, विकास कुमार, अरबाज खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसआइआर के लिए फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनाने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Jamshedpur : सिदगोड़ा की विवादित जमीन पर प्रशासन-टाटा स्टील की कार्रवाई से गरमाया मामला, कोर्ट में सुनवाई से पहले बुलडोजर चलाने पर सवाल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान सी रोड स्थित विवादित जमीन पर बुधवार को प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता जा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time