Jamshedpur : एसआइआर के लिए फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनाने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए कोई भी नागरिक फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज न बनवाए और न ही ऐसा प्रयास करें। ऐसा करने वालों पर या ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 में फर्जी प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए कई जिलों से फर्जी वेबसाईट के माध्यम से जन्म, जाति एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में एसआइआर की प्रक्रिया प्रारंभ है। इस प्रक्रिया में कई प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता मतदाताओं को हो सकती है। ऐसे में फर्जी वेबसाईट के माध्यम से जन्म, जाति एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि एसआइआर के निमित्त कोई भी नागरिक फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज न बनवाए और न ही ऐसा प्रयास कोई करे। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में संलिप्त गिरोह या व्यक्तियों के विरूद्ध कानून की संगत धाराओं के अन्तर्गत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया जागरूक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time