Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान गंगदा गांव निवासी पातर चाम्पिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पातर चाम्पिया ट्रैक्टर से खेत में हल जोत रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद गुवा सेल अस्पताल को सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गुवा सेल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि दुर्घटना में उनकी छाती की हड्डी टूट गई है, जिससे छाती के भीतर हवा भर गई है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंड़ी रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ और समय पर मिली सहायता से घायल चालक को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल उनका इलाज टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंड़ी में जारी है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time