बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई, जहाँ मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने विद्यालय के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा को सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बताया और छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ देश सेवा का संदेश दिया। वहीं, गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश कुमार षाड़ंगी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना जगाने के उद्देश्य से विद्यालय को स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भेंट किए। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत व आभार व्यक्त किया गया, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया राम मुर्मू, नबो कुंवर, प्रधानाध्यापक कमल कुमार, मनोरंजन गिरी सहित समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : खुखड़ाडीह में हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि, वीर शहीदों के संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत : पलटन मुर्मू


















































