Gua : मुर्गापाड़ा में खटाल के पुआल घर में रहस्यमयी आग, हजारों का नुकसान टला

गुवा : किरीबुरू के मुर्गापाड़ा स्थित स्वर्गीय लाल बचन यादव के खटाल में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया। हालांकि परिवार के सदस्यों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। परिजन सुनील यादव ने बताया कि अचानक पुआल घर के ऊपर लगे एस्बेस्टस शीट के फटने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो पुआल घर धू-धू कर जल रहा था और चारों ओर धुआं फैल चुका था। आग की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्काल पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस स्थान पर पुआल रखा गया था, वहीं मोटरसाइकिल, पानी का मोटर, स्टेबलाइजर तथा अन्य सामान भी रखा था। आग फैलने से पहले ही इन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के अनुसार पुआल घर में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी, इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है। वहीं पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण बाहरी आग की संभावना भी कम मानी जा रही है। बताया गया कि एक दिन पहले ही नया पुआल खरीदकर खटाल में रखा गया था। रहस्यमयी आगजनी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time