Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। आंगनबाड़ी केंद्र की साहिया राहिल पूर्ती ने बताया कि सत्यापन के दौरान मतदाताओं से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम तथा माता-पिता का विवरण मांगा जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि सत्यापन टीम के पहुंचने से पहले ये सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि एसआईआर की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो ऐसी स्थिति में उसके पिता या दादा का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध होने पर भी आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। राहिल पूर्ती ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सत्यापन दल का सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इसे भी पढें : Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Potka : शिलापट्ट क्षतिग्रस्त करने का आरोप, प्रभारी मुखिया ने थाने में की शिकायत

पोटका : कौवाली पंचायत में 15वें वित्त आयोग की निधि से मोहन बारीक के घर के पास से मुख्य सड़क तक लगभग दो लाख रुपये की लागत से बनने वाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time