पोटका : कौवाली पंचायत में 15वें वित्त आयोग की निधि से मोहन बारीक के घर के पास से मुख्य सड़क तक लगभग दो लाख रुपये की लागत से बनने वाली फेबर्स ब्लॉक निर्माण को लेकर शिलान्यास रविवार को जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारीक, पंचायत समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया था।
शिलान्यास के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिलापट्ट के कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने कौवाली थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी मुखिया ने कहा कि सरकारी विकास कार्यों में इस प्रकार की तोड़फोड़ अस्वीकार्य है और इससे पंचायत की विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी


















































