Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार समारोह में जमशेदपुर एवं चाईबासा समेत राज्य के सात जिला कमिटी की भी विधिवत घोषणा की गई। जमशेदपुर के सुरेश शर्मा अध्यक्ष और राजेश शर्मा सचिव बनाये गये। इसी प्रकार चाईबासा के अनुप जोशी अध्यक्ष एवं पवन शर्मा को सचिव बनाया गया। साथ ही रांची, सिमडेगा, गिरिडीह, देवघर और रामगढ़ जिला में भी अध्यक्ष और सचिव की घोषणा की गयी। कार्यक्रम रविवार को रांची हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ सुनील शर्मा उपस्थित थे। गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन शशांक भारद्वाज एवं प्रमोद सारस्वत ने संयुक्त रूप से किया। उपरोक्त कार्यक्रम में जमशेदपुर से सांवरलाल शर्मा, गणेश दायमा, देवराज, राजेश, बैजनाथ, अनिल, गोविन्द भारद्वाज, सुरेश, राजेश, प्रदीप मिश्रा, दिलीप, सनी, मनोज, अंकित आदि शामिल हुए। साथ ही झारखंड प्रदेश के सभी जिलों रामगढ़, चाईबासा, जमशेदपुर, रांची, गिरिडीह, बोकारो से महिला, पुरुषों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time