Bahragora : बहरागोड़ा में ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से बची ड्राइवर की जान

सड़क पर बिखरा अलकतरा साफ कराकर बहाल कराया आवागमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर रॉयल मिंट होटल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां जमशेदपुर की ओर से आ रहे एक खाली डाला बॉडी ट्रक (NL01AF 4453) ने आगे चल रहे अलकतरा (डामर) लदे टैंकर (WB29B 3836) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर उसी में फंस गया, जबकि टैंकर से भारी मात्रा में अलकतरा लीक होकर पूरी सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद ने त्वरित और सराहनीय पहल की; वे तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद, थाना प्रभारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और सड़क पर फैले फिसलन भरे अलकतरा पर जेसीबी मशीन के माध्यम से बालू डलवाकर उसे साफ कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और आवागमन दोबारा सुचारू हो सका। पुलिस प्रशासन के इस त्वरित एक्शन और मानवीय चेहरे को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी एवं उनकी टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time