बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा मौजा स्थित मॉडल स्कूल परिसर में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके, सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) के नियम और आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की उपयोगी जानकारी दी, जबकि पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायेक ने बच्चों को जीवन में अनुशासित रहकर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मानसून के मौसम में बच्चों की सहूलियत के लिए उनके बीच छातों का वितरण किया, जिसे पाकर छात्र बेहद उत्साहित नजर आए।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से बची ड्राइवर की जान
There is no ads to display, Please add some



















































