Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: खुदपुटली में 3000 सीएफटी अवैध बालू जब्त, मुखिया के जिम्मेनामा सौंपा

बहरागोड़ा : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खुदपुटली मौजा में जिला खनन इंस्पेक्टर अरविंद उरांव एवं अभिजीत मजूमदार के नेतृत्व में छापेमारी कर लगभग 3000 सीएफटी (सेफ्टी) अवैध बालू के भंडारण को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अंचल अधिकारी (सीओ) राजा राम सिंह मुंडा और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे। प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त बालू को स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा के जिम्मेनामा सौंप दिया है। साथ ही, इस अवैध भंडारण के मुख्य सूत्रधार का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ भी की।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से प्रखंड के गोहालडीह, मधुआबेड़ा और खुदपुटली की विभिन्न सरकारी जमीनों पर बालू माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर बालू का अवैध डंपिंग जोन बनाया गया था। प्रशासन की बढ़ती सख्ती को देखते हुए माफिया रात के अंधेरे में इस स्टॉक को पार करने की फिराक में थे और इसके लिए वे खुद पुलिस-प्रशासन की गतिविधियों की रेकी (निगरानी) कर रहे थे। हालांकि, उनकी इस चालाकी को भांपते हुए प्रशासन ने पहले ही सभी प्रमुख भंडारण स्थलों पर चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। पुलिस के इस कड़े पहरे और आज हुई इस बड़ी जब्ती की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में अवैध खनन व तस्करी पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मॉडल स्कूल में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को रोड सेफ्टी व साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स, छाता पाकर खिले छात्रों के चेहरे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

    मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

    Spread the love

    Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

    जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time