Gua : सेल चिरिया स्थित धुबिल माइंस आंदोलन को विधायक सोनाराम सिंकु ने सेल के पदाधिकारियों से वार्ता कर हल किया

आंदोलनकारी बोले, यह आर -पार की है लड़ाई

गुवा : सेल के दुबिल माइंस में बेरोजगारी की मार झेल रहे आंदोलनकारियों से मिलने जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु धुबिल (चिड़िया )माईंस पहुँचे, सेल के अधिकारियों से की बात, ग्रामीणों की मांगों को बताया जायज है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सेल के चिरिया स्थित धुबिल माइंस के गेट पर 10 गांवों के ग्रामीणों के आंदोलन के 12 वें दिन जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की।
उन्होंने लोगों की मांगों को सुना और समझा। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया और जबरन उन्हें मौके से हटाया तो ग्रामीण सेंदरा अभियान चलाने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर विधायक से भी कह दिया कि उनकी यह आर – पार की लड़ाई है। मांगों के माने जाने तक वे किसी कीमत पर अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि माइंस के लाल पानी से हमारे गांवों की जमीन बंजर हो गई है। हमारे पास भुखमरी की हालत है। अतः हम किसी भी कीमत पर अपनी लड़ाई को अधूरी नहीं छोड़ेंगे। अभी माइंस बंद है और जरूरत पड़ी तो वे सेल कार्यालय को भी बंद कर देंगे। कहा कि क्षेत्र में रोजगार की समस्या की वजह से ही नक्सलवाद जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। ग्रामीणों ने वार्ता के सवाल पर कहा कि वार्ता मौके पर ही होगी, अन्यथा गुवा स्थित सीजीएम कार्यालय में होगी। चिरिया स्थित सेल कार्यालय में कतई वार्ता नहीं करेंगे। वहीं विधायक सिंकु ने मौके से ही सेल के आला अधिकारियों से फोन पर बात की और ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द दूर करने को कहा। सेल के अधिकारी ने कहा कि हम उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अतः सारी चीजों का मूल्यांकन कर ही मांगों पर विचार किया जाएगा। इधर 12 दिनों से चले रहे इस आंदोलन से माइंस में उत्पादन और परिवहन पूरी तरह से प्रभावित है और सेल तथा माइंस ठेकेदार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं मामले को लेकर सेल का कोई आधिकारिक पक्ष नहीं मिल पाया है।

मौके पर कांग्रेस मनोहरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सीताराम गोप, नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मंजीत प्रधान, मनोहरपुर जिला परिषद सदस्य भाग -1 जय प्रकाश महतो, मुखिया अजीत तिर्की, धनेश्वर महतो, कुलदीप काडुलना, सूरज चंपिया, मामूर अंसारी, दानिश हुसैन एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से बची ड्राइवर की जान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल, श्रावण मास से पहले ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की गई मांग

बहरागोड़ा : तीन राज्य झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर धाम इन दिनों प्रशासनिक…

Spread the love

Bahragora : जनसंख्या नियंत्रण से ही संभव है विकास, स्वास्थ्य केंद्र में महीने भर चलने वाले विशेष कैंप का हुआ शंखनाद

बहरागोड़ा : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले एक महीने के विशेष जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time