Bahragora : आगामी रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर रहा जोर

बहरागोड़ा : आगामी रथ यात्रा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में त्योहार के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि जैसे सपन महतो, मुखिया पानसोरी हांसदा, जिला परिषद भूपति नायेक, तापस महापात्र, रंजीत बाला, मिठू साव, मिंटू पाल, निर्मल दुबे और संतोष गुप्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा विधायक ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा की, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने…

Spread the love

Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने पहली तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड प्रदर्शन, एबिटिडा 572 करोड़ रुपये पर पहुंचा

जमशेदपुर :  भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time