पोटका : जेएफसीआई गोदाम के श्रमिकों और गोदाम प्रबंधक के बीच लंबे समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए बुधवार को गोदाम परिसर में बैठक हुई। इसमें गोदाम प्रबंधक विशाल कुमार, समाजसेवी दुखनी सोरेन, डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली, श्रमिकों एवं पीडीएस डीलरों ने भाग लिया। बैठक में पोटका के करीब 40 हजार राशन कार्डधारियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने पर जोर दिया गया। श्रमिकों की बिना सूचना छुट्टी के कारण राशन उठाव प्रभावित होने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सभी पक्षों ने जुलाई माह के खाद्यान्न का तत्काल उठाव शुरू करने पर सहमति जताई, ताकि लाभुकों को समय पर राशन मिल सके। साथ ही 1 से 7 अगस्त के बीच श्रमिकों, गोदाम प्रबंधन और पीडीएस डीलरों की समस्याओं पर अलग से बैठक कर स्थायी समाधान निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ दिए गए लिखित आवेदन वापस लेने पर भी सहमति जताई। इससे राशन वितरण व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, सिविल सर्जन के नाम प्रभारी को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र
There is no ads to display, Please add some



















































