Jamshedpur : सिदगोड़ा निवासी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा में म्यूचुअल फंड के नाम पर 40 लाख रुपए गबन करने का लगाया आऱोप, छानबीन शुरु

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के रहने वाले बबलू कुमार कुंडू नामक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा पर म्यूचुअल फंड के नाम पर 40 लाख रुपया गबन करने का आरोप लगाया है । उन्होंने प्रेस वार्ता में इस बड़े गबन होने के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, गोलमुरी शाखा में है, जिसका खाता संख्या 00180100010888 है। वर्ष 2020 में बैंक की ओर से मुझे फोन कर शाखा में बुलाया गया। वहां शाखा प्रबंधक अनंत कुमार द्वारा विभिन्न प्रकार की बातें कहकर एवं विश्वास में लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए उन्होंने वर्ष 2020 से लेकर वर्तमान समय तक लगातार निवेश किया। जब मैं अपने मकान निर्माण हेतु निवेश की राशि निकालने बैंक पहुँचा, तब मुझे बताया गया कि मेरे फोलियो संख्या 178551068 एवं 3117835160 में केवल 8,00,000 (आठ लाख रुपये) ही उपलब्ध हैं, जबकि बबलू कुमार कुंडू ने वर्ष 2020 से आज तक कुल लगभग 40,00,000 (चालीस लाख रुपये) का निवेश किया है। प्रत्येक निवेश के बदले उन्हें दस्तावेज दिए जाते थे।
जब बबलू कुमार कुंडू ने इस संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा कि राशि खाते में है, परंतु किसी कारणवश दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद उन्होंने एक लिखित आवेदन देने को कहा। उनके कहने पर बबलू कुमार कुंडू ने 19 जून 2026 को लिखित आवेदन बैंक में जमा कर दिया, किंतु आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। बैंक प्रबंधन एवं शाखा प्रबंधक लगातार अलग-अलग बातें कहकर टालते रहे तथा उनकी जमा राशि वापस नहीं किया जा रहा है। अब बबलू कुमार कुंडू को डर सता रहा है कि जो पैसा जमा करने के बाद उन्हें रसीद दी गई थी, कहीं वह गलत ना हो । बबलू कुमार कुंडू ने अंदेशा जताया कि  कि बैंक ऑफ बड़ौदा, गोलमुरी शाखा, उसके शाखा प्रबंधक अनंत कुमार तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी करते हुए मेरी निवेश की गई राशि का गबन किया गया है।

उक्त राशि मेरे जीवनभर की मेहनत और ईमानदारी की कमाई है। यदि मुझे मेरी जमा पूंजी वापस नहीं मिलती है, तो मेरे सामने अत्यंत गंभीर आर्थिक एवं मानसिक संकट उत्पन्न हो जाएगा जो मरने के अलावा मेरे पास कोई उपाय नहीं है। पीड़ित व्यक्ति बबलू कुमार कुंडू ने इस मामले की शिकायत सिदगोड़ा थाना सहित वरीय पुलिस अधीक्षक को भी लिखित रूप से की है, फिर भी अभी तक इस मामले में कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई है । अंत में तक हारकर पीड़ित व्यक्ति ने बुधवार को मीडिया के सामने व्यथा प्रकट की । इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह मामला बैंक के दूसरे विंग म्यूचुअल फंड से जुड़ा हुआ है और पैसा लेने वाला संतोष नामक व्यक्ति अपने कार्य से त्याग पत्र देकर कहीं भाग गया है । इसमें हमें ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है । वैसे उक्त विंग द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज भी कराई गई है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा कि राशि खाते में है, परंतु किसी कारणवश दिखाई नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पृथ्वी उद्यान पार्क मानगो में सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन बलबंत सिंह ने किया पौधा वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : पड़ोसी ही निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, सुनार सहित 7 गिरफ्तार, नकद, जेवरात व अन्य सामान बरामद

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time