Kharagpur : जीएम ने संतरागाछी स्टेशन व प्रतिष्ठानों का किया व्यापक निरीक्षण, स्वच्छता, सुविधा व यात्रियों  की सुक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शनिवार को संतरागाछी स्थित विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों एवं यात्री सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण कर आधारभूत संरचना, परिचालन व्यवस्था तथा चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने सबसे पहले इलेक्ट्रिक लोको शेड का दौरा किया, जहां उन्होंने विद्युत इंजनों के रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा अनुरक्षण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री क्लीनिंग सुविधा का निरीक्षण करते हुए यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बेडरोल एवं लिनेन की सफाई और गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

महाप्रबंधक ने कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया, जहां कोचों के रखरखाव, स्वच्छता, सुरक्षा उपायों तथा परिचालन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संतरागाछी रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं तथा नवनिर्मित स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्टेशन पर स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा परिचालन उत्कृष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और सुविधाओं एवं सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय सहित मंडल के अन्य अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल हुए। महाप्रबंधक का यह दौरा दक्षिण पूर्व रेलवे की सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे अवसंरचना के निरंतर विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : दक्षिण पूर्व रेलवे JFWCE परीक्षा के लिए 19 जुलाई को चलायाएगा विशेष मेमू ट्रेन 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा के बीच झाड़ग्राम में भीषण हादसा, बेकाबू डंपर कई घरों में घुसा, कई घर क्षतिग्रस्त, चालक की मौत

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल के बीच झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के कानपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे से सनसनी फैल गई। बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र में एक…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time