Gua : बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक, सफाई समिति के गठन का लिया निर्णय

गुवा : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और कचरे की समस्या को देखते हुए स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे पूर्व बीते शनिवार को बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पूर्व मुखिया राजा तिर्की तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अशोक दास को थाना बुलाकर स्वच्छता अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की थी। इसी क्रम में रविवार को आयोजित बैठक में पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया सहित बाजार के दुकानदार और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, राजा तिर्की, अशोक दास और गोवर्धन चौरसिया ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे और गंदगी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा बाजार को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार की नियमित सफाई की जिम्मेदारी एक समिति को सौंपी जाएगी। समिति के संचालन और सफाई व्यवस्था के लिए बाजार के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आवश्यक राशि एकत्र की जाएगी। थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बड़ाजामदा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बाजार बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : Gua : मौसीबाड़ी में चौथे दिन भगवान जगन्नाथ को लगा खिचड़ी-दलमा एवं खीर का भोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

Spread the love

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time