गुवा : किरीबुरी के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे गहरी नाली में जा घुसी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। वाहन नाली में फंस जाने से उसे काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिविल ऑफिस के पास का मोड़ काफी संवेदनशील है और यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक एवं बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक, सफाई समिति के गठन का लिया निर्णय
There is no ads to display, Please add some


















































