Potka : शंकरदा व बाघमारा स्कूल में डालसा ने आयोजित किया कार्यक्रम,  विद्यार्थियों को कानून की दी गई जानकारी

पोटका: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघमारा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, नशा उन्मूलन, बाल विवाह, मानव तस्करी, डायन प्रथा तथा स्त्री-पुरुष समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श के लिए 15100 टोल-फ्री नंबर की जानकारी साझा की गई।

वक्ताओं ने बताया कि किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। अनाथ बच्चों के लिए संचालित स्पॉन्सरशिप योजना तथा दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा में मृतक के आश्रितों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे की जानकारी भी बच्चों को दी गई।

कार्यक्रम में पीएलवी सुजय दत्ता, मनोज कुमार महतो, सीमा देवी, बालेश्वर दास, चयन कुमार मंडल, गौतम सरदार, राजेश माहली, मीरा मंडल, कुरुमीता मुर्मू, सबिता सोरेन, बसंती सरदार, सुदामा रजक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के माध्यम से अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें :Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time