बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव के समीप एनएच 49 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ततपश्चात स्थानीय लोगों ने एनएचएआई द्वारा दी गई 1033 एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। सीएचसी में तत्काल डॉक्टरों की टीम ने घायल युवक की प्राथमिक उपचार शुरू कर दी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार यूवक अमरजीत पातर (उम्र 31) अपना बाइक पर सवार होकर बहरागोड़ा से पोड़ासिया अपना घर वापस जा रहा था उसी दरम्यान एनएच में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : एनएच-49 पर बड़ा हादसा टला: बहरागोड़ा की फ्यूल कंपनी में अचानक उठीं लपटें, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
There is no ads to display, Please add some



















































