पोटका : कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने ड्यूटी के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन दिनों से लापता मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी नरदेव महानंद (55) 16 अगस्त से घर से लापता थे। मंगलवार रात गश्ती के दौरान थाना प्रभारी हल्दीपोखर टीओपी के समीप चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को अकेले देखा और पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद उसने अपना नाम और पता बताया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर सूचना दी। इसके बाद नरदेव के भाई लक्ष्मण महानंद समेत अन्य परिजन हल्दीपोखर टीओपी पहुंचे। थाना प्रभारी ने नरदेव को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। भाई के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार जताया।
इसे भी पढ़ें : Potka : कैरासाईं में जिला परिषद सूरज मंडल समेत तीन पर जानलेवा हमला मामले में कोवाली थाने में शिकायत दर्ज
There is no ads to display, Please add some



















































