Jhargram : ‘उन्नत तकनीक से सब्जी खेती’ विषय पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि विभाग तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं उद्यानपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से ‘उन्नत तकनीक से सब्जी खेती’ विषय पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं उद्यानपालन विभाग के राज्यमंत्री अमिय किस्कू उपस्थित रहे।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से सब्जी उत्पादन बढ़ाने के साथ आम लोगों के लिए विषमुक्त एवं सुरक्षित सब्जियां उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी देने के साथ उन्हें व्यावहारिक रूप से विभिन्न पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में किसानों को उंची क्यारी (रेज्ड बेड) में सब्जी की खेती, बीज शोधन, उन्नत सिंचाई प्रबंधन तथा जैविक तरीके से रोग एवं कीट नियंत्रण जैसी तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपाय भी समझाए गए।
प्रशिक्षण शिविर में जिले के किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। किसानों ने आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को लेकर विशेष रुचि दिखाई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि किसान नई तकनीकों को गंभीरता से समझ और सीख रहे हैं। खेती में विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से आने वाले समय में झाड़ग्राम क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मालुआ के नागमाता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने परिसदन में उन्हें पुष्प गच्छ देकर हार्दिक बधाई दिया है। कांग्रेसियों ने…

Spread the love

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में एनुअल कैरियर मेला का आयोजन,  देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी और विदेश की 2 यूनिवर्सिटी ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर  : वैली व्यू स्कूल में पहली बार कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से क्लास दसवीं से क्लास बारहवीं के बच्चों के लिए कैरियर मेला का आयोजन हुआ।मेला का उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time