Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और घर-घर जाकर राहत सामग्री भेंट की। विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं को भी जाना और उनसे विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्पन्न हालात के मद्देनजर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बारिश के कारण जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों एवं संक्रमण की आशंका को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे बारिश के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि आपदा और संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी हूँ। प्रयास है कि इस कठिन समय में कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे और उन तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी और सेवा कार्य का सिलसिला जारी रहेगी।

वहीं, इस कठिन परिस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता के साथ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक भोजन, राहत सामग्री एवं अन्य सहायता पहुंचाई जा रही है।

इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, संजना साहू, उमेश साव, धनराज गुप्ता, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, पप्पू साव, सुनील साव, रवि भुइयां, कांति देवी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय की पहल पर ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषय पर 6 सितंबर को सेमिनार, तैयारी समिति का हुआ गठन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time