Potka : जिला परिषद सदस्य पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पोटका :  जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को हल्दीपोखर बाजार पूरी तरह बंद रहा। घटना के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर घटना के विरोध में एकजुटता जताई और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि 17 अगस्त की देर रात करीब 2 से 3 बजे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल अपने परिवार के सदस्यों और साथियों के साथ हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पल्ले मंगल के समीप कुछ अज्ञात युवक कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे थे। सूरज मंडल और उनके साथियों ने इसका विरोध किया।

आरोप है कि विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने सूरज मंडल और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन पर जानलेवा हमला किया। घटना में सूरज मंडल समेत उनके साथी घायल हो गए। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

रविवार को इसी घटना के विरोध में हल्दीपोखर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषी लोगों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने बंद के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों से मिले समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि हल्दीपोखर के लोगों ने जिस तरह उनके साथ एकजुटता दिखाई है, उसके लिए वे सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : मन्दा में 26वीं जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : हर हर महादेव के जयघोष से 24 को गूंजेगा कालीमाटी रोड, सेवा संघ के 26 वीं वर्षगांठ पर मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार

संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा श्रद्धालुओं की चरण धूलि में ही है ईश्वर की कृपा काले ने की अपील – समय पर आए , एक…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time