Muri : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व

मुरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सहज राजयोग सेवा केंद्र, सिल्ली में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा की स्मृति के साथ हुआ। इस अवसर पर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके मीना बहन ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल, शांत और सुखमय जीवन की मंगलकामना की। साथ ही सभी को ईश्वरीय प्रसाद (प्रसाद) और ईश्वरीय सौगात वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके मीना बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत के धागे का बंधन नहीं, बल्कि स्वयं को विकारों और बुराइयों से मुक्त रखने का ईश्वरीय संकल्प है।

जब हम स्वयं को एक आत्मा समझकर परमात्मा शिव के साथ सर्व संबंध जोड़ते हैं, तभी जीवन में सच्ची सुरक्षा और शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने सभी से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग कर प्रेम, पवित्रता और भाईचारे की भावना अपनाने का आह्वान किया।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और उपस्थित रहे। सभी ने अपने जीवन को दिव्य गुणों से सजाने तथा समाज में शांति और सद्भाव फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन गहन शांति की अनुभूति कराने वाले राजयोग मेडिटेशन के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें : Muri : पवित्रता व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बांधा समां

करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास…

Spread the love

Jamshedpur : जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार द्धारा जगत पुत्री माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हर साल की तरह इस साल भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time