Jamshedpur : फिर खतरे के निशान के करीब पहुंची खरकई व स्वर्णरेखा, तटीय इलाके में रहने वालों को किया गया सतर्क

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले में  रूक-रूक कर हो रही बारिश से खरकई नदी व स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की है. दोनों नदियों का जलस्तर पूर्व की अपेक्षा काफी बढ़ गया है. हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे ही बह रही है.  लेकिन लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है.  जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी केअनुसार  खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान (129.00 मीटर) से मात्र 95 सेंटीमीटर नीचे 128.05 मीटर पर बह रही है. वहीं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी 118.80 मीटर पर पहुंच गया है. स्वर्णरेखा का खतरे का निशान 121.50 मीटर है.

जलस्तर में इस अचानक वृद्धि का मुख्य कारण ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुई भारी बारिश है. वहां लगातार बारिश के कारण बैंकवेल और खरकई डैम  के 2-2 स्पिलवे गेट (0.30 मीटर) खोल दिये. खरकई डैम से 57.642 क्यूमेक और ब्यांगबिल डैम से 46.562 क्यूमेक (कुल 104.204 क्यूमेक) पानी छोड़ा गया.

लगभग 70 से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर यह पानी बहाव की गति के अनुसार शनिवार की सुबह जमशेदपुर पहुंचा है. जिससे  दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बांधा समां

करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास…

Spread the love

Jamshedpur : जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार द्धारा जगत पुत्री माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हर साल की तरह इस साल भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time