Jamshedpur : मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निष्पादन, मिला 20.02 लाख रुपये राजस्व

जमशेदपुर :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शनिवार को सिविल कोर्ट जमशेदपुर एवं अनुमंडलीय न्यायालय घाटशिला में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस संबंध में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत पीठ का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े कुल 21 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया, जिसमें 16,90,000 रुपये की समझौता राशि तय हुई।

मासिक लोक अदालत के दौरान बैंकिंग समेत विभिन्न प्रकार के कुल 106 मामलों का निष्पादन किया गया। इन सभी मामलों में कुल 20,02,685 रुपये की रिकवरी/समझौता राशि दर्ज की गई।

त्वरित न्याय और सुगम सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर एवं घाटशिला सिविल कोर्ट परिसर में कुल 10 न्यायपीठों (बेंच) का गठन किया गया था। लोक अदालत के दौरान बिजली, पानी, बैंकिंग एवं एक्साइज एक्ट से जुड़े कई विवादों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इससे संबंधित पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलने के साथ-साथ समय और धन की भी बचत हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फिर खतरे के निशान के करीब पहुंची खरकई व स्वर्णरेखा, तटीय इलाके में रहने वालों को किया गया सतर्क

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा मोड़ चौक पर खुला सीएनजी का पहला फ्यूल सेंटर

महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित झारखंड फ्यूल ट्रेडर में बुधवार को क्षेत्र का पहला सीएनजी…

Spread the love

Chaibasa : नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

स्वागत जुलूस से लेकर कांग्रेस भवन तक दिखा कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time