Potka : हल्दीपोखर में लगातार बारिश से कृष्णा कालिंदी का मिट्टी का दिवार गिरा, परिवार हुआ बेघर

पोटका :  लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत अंतर्गत नवदीप नगर में कृष्णा कालिंदी के घर की पिछली मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना कृष्णा कालिंदी ने पंचायत की मुखिया देवी कुमारी को दी। सूचना मिलते ही मुखिया घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजा एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मुखिया ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कृष्णा कालिंदी ने कहा कि मिट्टी की दीवार गिरने से उनका परिवार बेघर हो गया है और अब उन्हें रहने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time