Jamshedpur : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कार्यशैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए नजीर: सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा की कार्यशैली को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया है। इस अधिवक्ता के अनुसार यह न केवल बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बल्कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के हर संगठन, संस्था, ट्रस्ट और सोसायटी के लिए भी नजीर है, जहां चेयरमैन, अध्यक्ष या सचिव कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद भी पद पर बने रहते हैं और कार्यकारिणी की अनदेखी कर तानाशाही तरीके से मनमाने फैसले लेते हैं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जिस तरह पूरी कार्यकारिणी की अनदेखी कर निवेश तथा अन्य नीतिगत फैसले ले रहे थे, वह किसी भी लोकतांत्रिक देश या लोकतांत्रिक संस्था में संभव ही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाला बागची एवं न्यायमूर्ति वी मोहाना की पीठ ने स्पष्ट किया कि मनन कुमार मिश्रा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए स्थायी अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि वे केवल कार्यवाहक (प्रोटेम) चेयरमैन हैं। नई बीसीआई के गठन तक उनका अधिकार केवल दैनिक कामकाज संभालने तक सीमित रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि बीसीआई को अब कोई भी बड़ा नीतिगत फैसला लेने से पहले भारत के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से परामर्श करना होगा, और उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य बार काउंसिल के चुनाव और गठन के लिए एक निश्चित समयसीमा तय की है। इसके पूरा होने के बाद ही बीसीआई के पुनर्गठन पर विचार किया जाएगा। इस मामले में निर्देशों के पालन की स्थिति देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 तय की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मां तुझे सलाम संस्था ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का लगाया आरोप 

जमशेदपुर :  टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए ‘मां तुझे सलाम’ संस्था ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन…

Spread the love

Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्राचार्य ने कहा- त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं,बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं

रांची (संगीता पाण्डेय) : एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल,पुंदाग में धूम – धाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर ईईडीपी विभाग के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ।नन्हें – मुन्ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time