Ranchi : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शौंडिक समाज रांची में उपलब्ध कराएगा निःशुल्क आवास, मांगे गए आवेदन 

रांची :  झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ ने रांची में पढ़ाई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। संघ के रातू रोड, पंडरा स्थित रवि स्टील के पास बने प्रदेश मुख्यालय शौंडिक भवन के खाली पड़े ऊपरी तल्ले में 15 छात्रों के लिए निःशुल्क रहने की व्यवस्था की जा रही है।

संघ की ओर से बताया गया कि रांची में पढ़ने के लिए आने वाले वैसे जरूरतमंद छात्र, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आवास की सुविधा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं, इस व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे। हालांकि, भवन के रखरखाव एवं साफ-सफाई के लिए भवन संचालन समिति द्वारा निर्धारित राशि, जो वर्तमान में 300 से 500 रुपये अथवा समिति द्वारा तय की गई अन्य राशि हो सकती है, छात्रों से प्रतिमाह ली जाएगी।

झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ द्वारा शौंडिक भवन की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कर छात्रों के रहने योग्य व्यवस्था की जा रही है। संघ ने स्पष्ट किया है कि निःशुल्क रहने वाले छात्रों का भी दायित्व होगा कि वे भवन की स्वच्छता, साफ-सफाई एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखें।

संघ के अनुसार जरूरतमंद छात्रों को अपने क्षेत्र के पंच परगना सुंडी संघ, शौंडिक जागरण मंच, पश्चिम बंगाल सुंडी संघ अथवा अन्य अग्रणी सुंडी-शौंडिक सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, सचिव या सक्रिय समाजसेवी से अनुशंसा कराकर आवेदन करना होगा।

इच्छुक छात्र निम्न फोन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

इच्छुक छात्र आवेदन के लिए शौंडिक भवन संचालन प्रभारी दिनेश प्रसाद साहू (अध्यक्ष) – 9431104699, विद्याधर प्रसाद (महामंत्री) – 9431108900, कुणाल कुमार बंटी – 9934100404, बीरेंद्र साहू (राष्ट्रीय समन्वयक) – 9431106926 एवं अरुण देव कुमार – 9835162824 से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन संबंधित क्षेत्र के संगठन के अध्यक्ष या सचिव के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।

प्राप्त सभी आवेदनों पर झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ की व्यवस्थापिका समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। समिति द्वारा चयनित छात्रों को शौंडिक भवन में बेड आवंटित किया जाएगा, जहां वे रांची में अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए निःशुल्क रह सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली-मुरी में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों एवं स्कूलों में घुसा पानी

Spread the love

Related Posts

Potka : विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन, कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के प्रमुख सड़क कोवाली-डुमरिया मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के संज्ञान लेने के बाद गुरुवार को…

Spread the love

Jamshedpur : जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : झारखंड के विधायक जयराम महतो के समर्थन में अब जमशेदपुर के दो पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो भी सामने आए हैं। दोनों ने गुरुवार को अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time