पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा की महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं कालिकापुर पंचायत के पूर्व मुखिया होपना माहली, विशिष्ट अतिथि तथा समाज सुधारक शंकर मुंडा आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने मां मनसा से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। वहीं समाजसेवी दुखनी सोरेन ने कहा कि सांपों की देवी मां मनसा मंगलकारी देवी है ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर में पूजी जाती है ताकि सुख, समृद्धि,शांति आए आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
इसे भी पढ़ें : Potka : विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन, कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू



















































